फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह घायल

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटनाएं लहरपुर, इमलिया सुल्तानपुर व सदरपुर थाना क्षेत्रों में हुईं।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी उदयराज (50) का गांव के ही शत्रोहन (45) से बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से करीब 12 लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। इसमें उदयराज व राजू (35) व दूसरे पक्ष से शत्रोहन (45) तथा शंकर की पत्नी रामकुमारी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सदरपुर थाने में तहरीर दी है। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ढखेरा गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर रमेश की पत्नी सुशीला देवी (50) का गांव के विश्वनाथ से विवाद हो गया। इसी बीच विश्वनाथ पक्ष से गांव का रामजी पहुंच गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुशीला की पिटाई कर दी। इससे महिला घायल हो गई। उसने गांव के ही विश्वनाथ व रामजी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा निवासी अखिलेश (30) पैदल ही कहीं जा रहा था। गांव के निकट सत्य प्रकाश व दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि अखिलेश कुछ समझ पाता। सत्य प्रकाश व उसके साथियों ने अखिलेश पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। चीख सुनते ही परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख पिटाई कर रहे लोग मौके से निकल भागे। तब तक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिवार ने इस संबंध में गांव के ही सत्य प्रकाश, राम प्रकाश व दिनेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें