फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुमली पर बनाया रपटा पुल

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। इरादे अगर पक्के हों तो हर मंजिल आसान हो जाती है। अगैया गांव के ग्रामीणों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। ग्रामीण सुमली नदी पर काफी समय से पुल की मांग कर रहे थे। प्रशासन के ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने अगैया गांव के निकट पचपेड़वा घाट पर श्रमदान कर दो दिन में पुल बना डाला। इस पुल के बन जाने से ग्रामीणों को चांदपुर बाजार जाने में आसानी होगी। 12 किमी. की दूरी तय करने की बजाए महज 2 किमी. ही चलना पड़ेगा। पुल ह्यूम पाइपों से बनाया गया है। इस पर बाइक, ठेलिया व छोटे वाहन गुजर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दशकों से सुमली नदी पर पुल की मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग लंबी दूरी तय कर महमूदाबाद व चांदपुर बाजार पहुंचते थे। इससे परेशान ग्रामीणों ने दो दिन तक अथक परिश्रम कर सुमली नदी पर रपटा पुल बना दिया। बताया कि गांव के पड़ोस में पुरानी पुलिया से निकाले गए आठ ह्यूम पाइपों को लाकर मंदिर के सामने तट पर रपटा पुल का निर्माण किया गया। बाबा रत्ती राम मेला समिति के राम विजय मौर्य, राम किशोर मौर्य, सुरेंद्र वर्मा, महेश प्रसाद, केशव राम वर्मा तथा अर्गया के विमलचंद्र वर्मा, ताराचंद्र मौर्य, रामचंद्र वर्मा, रामचरित वर्मा सहित कई ग्रामीणों ने श्रमदान कर दो दिनों तक लगातार मेहनत की और पुल का निर्माण कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल से बाइक, ठेलिया, पैदल के साथ हल्के सवारी वाहन निकल सकेंगे। पुल बन जाने से अब चांदपुर जाने के लिए मात्र दो किमी. ही चलना पड़ेगा जबकि पहले लोगों को 12 किमी. का लंबा सफर तय करना पड़ता था। रपटा पुल से दविन्दापुर, रूदाइन, मुर्तजानगर, मानपुर, पलिया, सहदेवा, इमलिया मानपुर, लैलखुर्द, गोपालपुर, लैलकलां, भरहरमऊ के साथ अन्य दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी। उनका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें