सीतापुर। तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली पर्व पर छात्रों ने रंगोली सजाई। इसके जरिए उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। रंगोली में नुपुर अवस्थी व महिमा त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्राची व प्रज्ञा को द्वितीय एवं मुस्कान व कृतिका को तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, अश्विनी दीक्षित, अरविंद शुक्ला, शिव कुमार अवस्थी, ओमेंद्र शर्मा एवं अशोक मिश्रा उपस्थित थे।