मिठाइयों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया। 300 से लेकर 1200 रुपये तक की मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। वहीं काजू बर्फी 700 रुपये किलो, गोंद लड्डू 400, पोस्ता 450, मिल्क पुटीन 360, चाकलेट बाइट 800, मेवा 800, ऑरेंज 800, पपड़ी रोल 450, पिस्ता रोल 1200, काजू केसर 900, खोया पेस्टी 340, बालूशाही 340, लच्छा पपड़ी 380 रुपये किलो बिके। व्यापारियों का कहना है कि इस बार दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बढ़े दामों के बावजूद लोगों ने अपनी मनपसंद व बजट के अनुसार मिठाइयां खरीदीं। ड्राई फ्रूट में 360 से लेकर 3000 रुपये तक के पैकेट की अधिक डिमांड रही।