फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जला वृद्ध

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक वृद्ध लपटों में जिंदा जल गया। वह रात को छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान छप्पर में आग लग गई और वह चपेट में आ गया। इससे पहले कि गांव के लोग मदद करते, वह लपटों में जिंदा जल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम गेरुहा निवासी पूरन सिंह सोमवार रात फसल की रखवाली करने खेत गया था। उसका पिता फूल बिलास (65) छप्पर के नीचे सो रहा था। आधी रात को अचानक छप्पर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे पूरन की पुकार सुनते ही ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े लेकिन लपटें तेज होने से कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लपटों में घिरा फूल सिंह मदद के लिए चिल्लाता रहा। इसी बीच जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक फूल बिलास बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें