लखनऊ। शासन ने शुक्रवार को नौ शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। सीतापुर के बीएसए संजय शुक्ला का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर डायट प्रतापगढ़ के धर्मेन्द्र सक्सेना को नया बीएसए बनाया गया है।
बरेली के बीएसए चंद्रकेश यादव को बरेली डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है और जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य नरेन्द्र स्वरूप को बरेली के बीएसए पद पर भेजा गया हैं। पीलीभीत के बीएसए हरिकेश यादव को डायट शाहजहांपुर और डायट सहारनपुर के अंबरीश यादव को बीएसए पीलीभीत बनाया गया है। बीएसए सीतापुर संजय शुक्ला को वहीं डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है जबकि डायट प्रतापगढ़ के धर्मेन्द्र सक्सेना को बीएसए सीतापुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। डायट अमरोहा के गिरवर सिंह को अमरोहा में ही बीएसए बनाया गया है। डायट औरैया के ओमकार सिंह को बीएसए आगरा बनाया गया है जबकि डायट जौनपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह को बीएसए बस्ती के पद पर भेजा गया है।