फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे पीलीभीत जिले के एक यात्री को जहरखुरानों ने लूट लिया। वह गुरुवार को दिल्ली से आ रहा था। बस चालक व परिचालक उसे सीतापुर रोडवेज बस स्टाप पर बेहोशी की हालत में उतार कर चलते बने।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलंदा गुमरिया निवासी जयराघव (30) तीन माह पूर्व काम करने दिल्ली गया था। वह रोडवेज बस से वापस आ रहा था। बस में मौजूद जहरखुरानों ने खुद चाय पीते हुए जयराघव को भी चाय पिला दी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही जहरखुरान उसके पास मौजूद रुपये व अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। उधर, जब बस सीतापुर बस स्टाप पर पहुंची। तो चालक व परिचालक की नजर उस पर पड़ी। इन लोगों ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए बेहोश यात्री को बस स्टाप पर उतार दिया और चलते बने। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती जयराघव ने होश में आने पर बताया कि 10 हजार की नकदी व सामान के साथ जहरखुरान उसके पास मौजूद मोबाइल भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें