फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दीवार ढही बुजुर्ग की मौत

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते रामकोट में एक घर की दीवार भर भराकर ढह गई। दीवार की चपेट में आने से एक वृद्ध की दबकर मौत हो गई। तहसीलदार मौैके पर पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम कचनार निवासी बहादुर (65) के घर की दीवारें मिट्टी से बनी थीं। सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश के कारण उनका घर कमजोर हो गया। मंगलवार की शाम बहादुर दीवार के करीब खड़े थे। इसी बीच दीवार धड़ाम से ढह गई। इससे बहादुर मलबे में दब गए। आवाज सुनते ही गांव के लोग अपने अपने घरों के बाहर आ गए। घटना पर नजर पड़ते ही ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बहादुर को बाहर निकाला। तब तक बहादुर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार सुभाषमणि त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया और शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह परिवार को दी। तहसीलदार ने बताया कि घर कच्चा था और दीवार मिट्टी से बनी थी। इस वजह से बारिश के चलते घर की दीवार कमजोर होकर गिरी है। घटना को देखते हुए दैवीय आपदा कोष से पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की मदद शासन द्वारा मुहैया कराई जाएगी। यदि शव का पोस्टमार्टम होता है, तब पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें