फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बालिकाएं तालाब में डूबीं, एक की मौत

Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गांव के एक तालाब में तीन बालिकाएं डूब गईं। एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बालिकाओं की हालत बिगड़ गई। सभी तालाब में कमल का फूल तोड़ने गईं थीं। बेहाल बालिकाओं को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा में एक तालाब है। गुरुवार दोपहर गांव निवासी हरदयाल की पुत्री रोहिणी (8), बाबूराम की पुत्री उमा (12) व दीपशिखा (9) गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब पर पहुंच गईं। तालाब में इन दिनों कमल के फूल खिले हुए हैं। तीनों कमल का फूल तोड़ने के लिए तालाब के गहरे पानी में उतर गईं। फूल तोड़ते समय काफी गहराई में चले जाने से संतुलन बिगड़ गया। तैरना न आने की वजह से रोहिणी, उमा व दीपशिखा पानी में डूब गई। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में छलांग लगा दी। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रोहिणी, उमा व दीपशिखा को किसी तरह बाहर निकाला। तब तक तीनों की हालत बिगड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने तीनों बालिकाओं को कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उमा व दीपशिखा को भर्ती कर लिया। जबकि रोहिणी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रोहिणी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को कब्जे में लेने के साथ सूचना शहर कोतवाली पुलिस को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें