फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में दो मूर्तियां मिलीं

Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान गुरुवार को खोदाई में एक प्राचीन मूर्ति मिली। मूर्ति मिलने की जानकारी के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मजदूरों ने पुलिस के सामने खोदाई शुरू कर दी। इसी बीच एक और मूर्ति बरामद हुई। इस पर एसडीएम को सूचना दी गई। एसडीएम एके श्रीवास्तव ने खोदाई रुकवाते हुए पुरातत्व विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

झखरावां मजरा काशीपुर में गांव के बाहर नकटी देवी का स्थान है। झब्बू रावत इस स्थान पर बने मंदिर का सौंदर्यीकरण करा रहा है। गुरुवार को खोदाई के दौरान मजदूरों को मिट्टी में दबी एक मूर्ति मिली। मूर्ति पत्थर की बनी है। थोड़ी ही देर में आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के सामने फिर से खोदाई शुरू हुई। इसी बीच एक और मूर्ति बरामद हुई। पुलिस कर्मियों ने तत्काल एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने खोदाई रुकवाते हुए पुरातत्व विभाग को जानकारी दी है। एसडीएम के मुताबिक पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही आगे कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें