फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एसडीएम बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाला एक ठग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर निवासी पूरन लाल क्षेत्र में खुद को एसडीएम बताता था। वहीं उसने अपनी तैनाती करीबी जिला बहराइच में होना लोगों को बता रखा था। इस रौब में वह क्षेत्र के लोगों को नौकरी का लालच देकर अवैध रूप से रुपये ऐंठ रहा था। क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऐसी शिकायत थाना रामपुर मथुरा में की। थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि जब इस मामले में जांच पड़ताल की तो गांव के लोगों की शिकायतें सही पाई गई। पूरे क्षेत्र में करीब 200 से अधिक ऐसे लोग मिलें, जिनसे पूरन लाल ने नौकरी दिलाने के बहाने रुपये ले रखे थे। वह खुद एसडीएम बता कर ही लोगों को नौकरी का लालच देता था। किसी ने चपरासी, किसी ने लेखपाल बनने के मोह में उसे रुपये दे रखे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरन लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें