फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक एवं रसायन विज्ञान के नहीं मिल रहे परीक्षक

Fri, 18 Apr 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर इन दिनों हलाकान है। विभाग में पहले से ही इंटर भौतिक एवं रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों की कमी थी, जो हैं भी, उनकी चुनावी ट्रेनिंग में ड्यूटियां लगा दी गई हैं। नतीजतन इन विषयों के परीक्षक रोजाना चुनावी ट्रेनिंग में चल जाते हैं। इससे इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को रफ्तार नहीं मिल रही है। जबकि बोर्ड ने पहले से ही मूल्यांकन का समय 25 अप्रैल तय कर रखा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिले में इस कार्य के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर तथा राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज और हिंदू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही है। इंटरमीडिएट में मूल्यांकन के लिए भौतिक विज्ञान की 22 हजार 343 तथा रसायन विज्ञान की 23 हजार 414 उत्तर पुस्तिकाएं आईं हैं।
विभागीय जानकारों की मानें तो दोनों विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 62 परीक्षक चाहिए। लेकिन विभाग के पास महज 30 परीक्षक ही हैं। शिक्षकों की कमी से इन विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन पहले से ही प्रभावित था लोकसभा चुनाव में उपलब्ध शिक्षकों की ड्यूटियां लगा देने से दोनों विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। अभी तक इन विषयों की एक तिहाई कॉपियों का ही मूल्यांकन किया जा सका है जबकि मूल्यांकन कार्य के लिए 25 अप्रैल तक का समय तय है। ऐसे में निश्चित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें