सीतापुर। लोकसभा चुनाव में व्यय प्रेक्षक अभय चरन राउत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में प्रत्याशियों के चुनावी खर्चों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। मुआयने में कई में कमियां निकलीं। इस पर उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी हिदायत दी कि वे प्रतिदिन चुनावी खर्चे रजिस्टर पर दर्ज करें। उन्हें
छिपाएं नहीं।
मालूम हो कि लोस चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्चोँ का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी उम्मीदवार अपने व्यय रजिस्टर लेकर पहुंचे। व्यय प्रेक्षक ने व्यय रजिस्टर में जो त्रुटियां पाई, उनको दूर करने के निर्देश दिये। व्यय प्रेक्षक के लाइजिनिंग अधिकारी रजनीश करन ने बताया कि उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण 22 व 23 अप्रैल को तथा तृतीय निरीक्षण 27 व 28 अप्रैल को होगा। उधर महमूदाबाद में गुरुवार को ऑब्जर्वर पीके दास तहसील कार्यालय जाकर पर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया।