फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गईं छात्राएं लापता

Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली से शनिवार दोपहर स्कूल गईं दो छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। परिवारीजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

शहर की दो छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। रोज की तरह शनिवार को दोनों एक साथ स्कूल गईं, जहां से दोनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। शाम को जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवारीजनों को शंका हुई। जिसके बाद दोनों की तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद घरवालों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द से जल्द छात्राओं का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें