फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 10 Jan 2014 05:44 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। जबरदस्त कोहरे के साथ गुरुवार को हुई बारिश से एकाएक ठिठुरन बढ़ गई। धुंध के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। बदली छाई रहने से कंपकंपी भी छूट रही थी। वहीं बूंदाबांदी के साथ छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने सिहरन बढ़ा दी। नमी बढ़ने से रजाई में भी सर्दी नहीं जा रही थी। हालांकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लोग सोकर उठे तो जबरदस्त कोहरे के चलते कुछ दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई दे रही थी। इसी बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश को देख लोग रजाइयों में दुबक गए। हालांकि नमी बढ़ने से रजाइयां भी राहत नहीं दे रहीं थीं। कंपकंपी के चलते लोग अलाव के आसपास सिमटे दिखे। बारिश बंद होने के बाद भी बदली छाई रही। ऊपर से सूरज न निकला तो ठिठुरन बढ़ गई। इस बीच छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने मुसीबत और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को हुई बारिश और पाला गिरने से दिन में आर्द्रता में जबरदस्त उछाल आया है। नमी 88 प्रतिशत रही। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धुंध व कोहरे के कारण शाम चार बजे विजिबिलिटी एककिलोमीटर रही। बारिश व ठंड से पूरे दिन मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें