बालक के साथ हुआ कुकर्म केस दर्ज
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक बालक के साथ गांव के ही किशोर ने कुकर्म किया। परिवारीजनों ने शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई। परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर सात साल के बालक को बहाने से बुलाकर एक खाली पड़े मकान में ले गया। यहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद वहां से भाग गया। पीड़ित बालक घर पहुंचा और उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। परिवारीजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें किशोर के घरवालों ने धमकी दी। जिसके बाद ये लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।