फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र से हजारों की चोरी

Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के शाहमहोली स्थित सहज जनसेवा केंद्र का शटर उठाकर रविवार रात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के पंचमपुरवा मजरा नैपालापुर निवासी चंदेश्वर प्रताप मौर्य ने बताया कि उसकी शाहमहोली में पुलिस चौकी के करीब ही सहज जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। रोजमर्रा की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को चोरों ने उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़ लैपटॉप समेत हजारों का माल पार कर दिया। सुबह दुकान मालिक की सूचना पर चोरी हो जाने का पता चला। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें