बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक साइकिल सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्र के सत्तिनपुरवा निवासी अमित वर्मा (28) रविवार देर शाम किसी काम से बिसवां जा रहा था। वह जब मिस्टरगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से लकड़ी लादकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। अमित अनियंत्रित होकर साइकिल सहित ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।