फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर घर ले जाते ओपीडी रजिस्टर

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक अपनी ओपीडी का रजिस्टर केंद्र पर न रखकर घर साथ ले जाते हैं। केंद्र पर आते ही रजिस्टर पर फर्जी तरीके से रोगियों की संख्य भर लेते हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को सिधौली के डिप्टी सीएमओ द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया। इस दौरान केंद्र पर तैनात दोनों महिला चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित मिली। एक महिला स्वास्थ्य कर्मी भी अरसे से गैर हाजिर पाई गई। उधर चार झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके वर्मा ने मंगलवार की सुबह 10.30 बजे मनवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां पर तैनात बीएचडब्लू उमा मिश्रा बिना सूचना के चार अगस्त से अनुपस्थित पाईं गईं। डॉ. अदिति अवस्थी 25 अगस्त से तथा डॉ. अमिता त्रिपाठी 27 अगस्त को अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों चिकित्सक ओपीडी रजिस्टर साथ ले जाती हैं। इसके बाद डॉ. वर्मा ने मनवा में ही झोलाछापों की जांच की। यहां एक क्लीनिक पर इकबाल व एमए अंसारी जबकि अन्य क्लीनिक पर सलमान व सरवर दोनों क्लीनिकों पर थर्मामीटर, बीपी उपकरण, स्टेथो के साथ एलोपैथिक पद्धति की दवाइयों भी पाईं गईं। दोनों के पास मेडिकल से संबंधित किसी प्रकार की कोई डिग्री या योग्यता नहीं उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें