फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मी से बदमाशों ने एक लाख लूटे

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। इलाके में शुक्रवार की शाम को कार सवार बदमाशों ने पीडब्लू के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से असलहे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिये। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा क्षेत्र के जयरामपुर के निकट पीडब्लूडी द्वारा एक पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लखीमपुर पीडब्लूडी की यूनिट द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताते हैं कि विभाग का चौकीदार अशोक सिंह निवासी जयपालापुर अटरिया की यहां ड्यूटी लगाई है। अशोक सिंह शुक्रवार को लेबरों को मजदूरी देने के लिये एक लाख रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। उसी दौरान रामपुरमथुरा क्षेत्र के जयरामपुर के निकट मार्ग मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर उससे एक लाख रुपये लूट लिए। अशोक सिंह ने घटना की जानकारी जेई जीतेंद्र राय को दी। सूचना पाकर पूलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद अशोक सिंह को पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि अशोक सिंह पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रहा है। मामला संदिग्ध है घटना की पूरी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें