फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, छह घायल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें छह लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी सिधौली भेजा। एक महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सभापुर निवासी मनोज और राम सिंह पक्ष के बीच सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गये। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसमें शुभा त्रिपाठी पत्नी मनोज त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राम सिंह, दिलीप कुमार, पूर्णिमा पुत्री राम सिंह, पुष्पा पत्नी राम सिंह घायल हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को सीएचसी सिधौली भेजा। शुभा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें