फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चली गोली, तीन घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम देवलीकैल निवासी मुन्नी लाल ने गांव के ही कोटेदार राजेंद्र यादव के खिलाफ उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जानकारी किसी तरह कोटेदार हो गई। इसी बात को लेकर गुरुवार दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से असलहे निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में गांव के ही राकेश, सहेली पत्नी छोटेलाल व गांव का ही प्रताप घायल हो गया। उन्हें आनन-फानन में सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना संज्ञान में है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें