फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म से गिरा कर्मचारी, गंभीर

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव चीनी मिल में फाउंडेशन का इंजन ठीक कर रहा एक कर्मचारी प्लेटफार्म टूट जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल व पुलिस प्रशासन को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हरगांव स्थित दि अवध शुगर मिल लिमिटेड के मैकेनिकल विभाग में तैनात आनंद सिंह (35) पुत्र कृष्ण देव सिंह गुरुवार को प्लेटफार्म पर चढ़कर इंजन ठीक कर रहा था। इसी बीच प्लेटफार्म टूट जाने के कारण वह करीब दस फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं हैं। मिल कर्मचारियों ने उसे आननफानन में लखीमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें