फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजरी नदियों के जलस्तर में वृद्धि से दहशत

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में बहने वाली घाघरा और शारदा नदियों के जलस्तर में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई पंद्रह-पंद्रह सेमी की बढ़ोतरी ने एक बार फिर गांजरी इलाके के बाशिंदों की परेशानी बढ़ा दी है। महमूदाबाद बांध के जलस्तर में पांच सेमी. और पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के बैराजों के जलस्तर में दस-दस सेमी. की वृद्धि के बाद नदियों के तट पर बसे लोग एक बार फिर से सहम गये हैं। जबकि इसके विपरीत शहर के मध्य बहने वाली सरायन नदी के जल स्तर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 26 सेमी और गोमती के जलस्तर में पचास सेमी की कमी दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर के घटने से इनके तटवर्ती गांवों में राहत दिखने लगी है। गांजरी इलाके में बहने वाली चौका और घाघरा नदियों के जलस्तर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान पंद्रह-पंद्रह सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई है। इससे मंगलवार को यह दोनों नदियां का जलस्तर क्रमश: 119.00 मीटर और 118.80 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही चौका नदी पर बने महमूदाबाद बांध के जलस्तर में बीते 48 घंटों के पांच सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसका जलस्तर 116.95 मीटर पर पहुंच गया। इसके अलावा अपने पेटे में बह रही सरायन नदी के जल स्तर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 26 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद इसका जलस्तर 127.40 मीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही सोमवार के मुकाबले मंगलवार को गोमती का जलस्तर पचास सेमी और नीचे खिसका है। इससे इस नदी का जल स्तर 119.10 मीटर दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटों के दौरान बैराजों के जलस्तर में भी दस-दस सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वृद्धि के बाद वनवसा बैराज का जलस्तर 219.60 मीटर, शारदा बैराज का जलस्तर 134.55 मीटर और गिरिजा बैराज का जलस्तर 134.80 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें