फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत महिला ने लगाई फांसी

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना । संदना इलाके में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध एक महिला ने शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमगंज निवासी रामकिशुन की पत्नी गुड्डी देवी (35) ने शनिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतका का पति खेत पर गया था। घटना को लेकर मृतका के पति रामकिशुन व बहन पराना ने बताया कि 22 अगस्त को गुड्डी खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव के बलदेव ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया था। महिला ने परिजनों के साथ मिलकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से आहत महिला ने घर से निकलना व खाना-पानी तक छोड़ दिया था। आरोप है कि गुड्डी ने पुलिस निष्क्रियता से आहत होकर फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें