फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर सिधौली-बिसवां मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शटडाउन के बावजूद लाइन चालू होने से कर्मचारी की मौत का मामला
विज्ञापन

कल्ली चौराहा (सीतापुर)। सिधौली-बिसवां मार्ग के जरिगवां चौराहे पर मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मी का शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शटडाउन के बाद भी लाइन चालू करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मिश्रिख ने प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए और जाम हटाया। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कोतवाली मिश्रिख के संवासी गांव में रहने वाला दीपक (28) पुत्र रामभजन सरवा विद्युत उपकेन्द्र में संविदा पर कार्यरत था। सोमवार को संदना के मिर्जापुर दक्षिणी में छोटेलाल के निजी नलकूप की लाइन दुरुस्त करने गया था। शटडाउन लेने के बाद वह लाइन दुरुस्त करने लगा।

इसी बीच अचानक लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर दीपक की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने सिधौली-मिश्रिख मार्ग के जरिगवां चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।

शटडाउन के बाद भी लाइन चालू करने वाले एसएसओ के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग प्रदर्शन कारी कर रहे थे। सड़क जाम होने की खबर पाकर मिश्रिख कोतवाल ब्रजेश राय व थाना प्रभारी संदना धर्मराज उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।

पुलिस अफसरों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से बात करने के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम हटा लिया गया। देर शाम पहुंचे एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय ने भी पावर कॉर्पोरेशन से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।
विज्ञापन


जेई, एसएसओ व ठेकेदार पर हत्या का केस
थाना संदना में शटडाउन के बाद भी लाइन चालू कर दिए जाने से संविदा कर्मी दीपक की मौत के मामले में जेई, एसएसओ तथा ठेकेदार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि मृतक संविदा कर्मी की पत्नी ममती की तहरीर पर जेई प्रदीप मौर्य, एसएसओ कृष्ण कुमार पांडेय तथा ठेकेदार अनिल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें