फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक से मारपीट के मामले में ठप रहा बिसवां से लखनऊ रुट बस संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों यात्रियों को उठानी पड़ी मुसीबतें, चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सरैंया/बिसवां (सीतापुर)। अनुबंधित बस परिचालक से मारपीट के बाद शनिवार को बिसवां से लखनऊ रूट पर रोडवेज बस का संचालन पूर्णरूप से बंद रहा। इससे करीब दो हजार यात्रियों को काफी मुसीबतें उठानी पड़ी। वहीं चालक व परिचालकों ने रामपुरकलां थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन देर शाम तक संचालन शुरू नहीं हो सका था। प्रदर्शनकारी तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिचालक आयुष पांडेय का कहना है कि वह बस लेकर बिसवां से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान एक मुसाफिर से रूट पर टेड़वा का टिकट बनवाने को लेकर उसकी बहस हो गई। जैसे ही बस अमझला पहुुंची तो मुसाफिर ने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने आयुष के साथ मारपीट की और 23,830 रुपये नकदी छीन ली। किसी तरह आयुष ने अपनी जान बचाकर बस वहां से रवाना की।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जैसे ही यह खबर अन्य चालक/परिचालकों को पता चली तो वह लोग उग्र हो गए। लखनऊ से बिसवां रूट पर बस का संचालन ठप करने का एलान किया। चालक/परिचालक रामपुरकलां थाने पहुंचे। थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए बैठ गए।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसके बाद प्रदर्शनकारी मान तो गए। लेकिन बस संचालन आरोपी की गिरफ्तारी तक ठप रखने का एलान किया। इससे करीब दो हजार मुसाफिरों को दुश्वारी उठानी पड़ी।

चल रही जांच
परिचालक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। बस चालक/परिचालकों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
-अवधेश कुमार यादव, एसओ, रामपुरकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें