फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दिव्यांग समेत तीन ने दम तोड़ा, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां, सदरपुर व सिधौली थाना क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में चौबीस घंटों के दरम्यान सड़क हादसों में एक दिव्यांग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये हादसे बिसवां, सदरपुर व सिधौली थाना क्षेत्र में हुए।

बिसवां प्रतिनिधि के अनुसार, बिसवां कोतवाली इलाके के जुलाही टोला निवासी दिव्यांग गफ्फार (26) पुत्र सत्तार व एजाज (20) पुत्र छोटन्ने बाइक से मानपुर थाना क्षेत्र के सकरापुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों वापस घर को लौट रहे थे। रास्ते में बिसवां-लहरपुर मार्ग पर मधवापुर चौराहे के पास मौरंग भरे ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी।
विज्ञापन


इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी और उन्हें अस्पताल पहुंचने की तैयारी कर रहे थे, तभी दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, रेउसा थाना के सोहलिया गांव निवासी 12 मजदूर सदरपुर की ओर आम के पेड़ काटने गए थे। वहां से लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जहांगीराबाद लकड़ी मंडी आ रही थी।

उस पर चालक के अलावा अन्य चार मजदूर भी सवार हो गए। शेष मजदूर लकड़ी के ऊपर बैठ गए। शुक्रवार सुबह सदरपुर थाना इलाके के फरदापुर के पास ओवरलोड ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी तो चालक कूदकर भाग लिया। चालक के कूदते ही ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूर भी डर के मारे कूदने लगे।

इतने में पलक झपकते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। इससे उसके नीचे दबकर रामनरेश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लकड़ी के ऊपर बैठे अवधराम, मनोज, प्रकाश व सुशील घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सिधौली कोतवाली इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बाडी गांव के पास संदना इलाके के भरौना निवासी साइकिल सवार सतीश को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में पहुंचाया गया। वहां नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें