फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुत्व वाले नेता मुस्लिमों के घर ब्याहते हैं अपनी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने जमकर बीजेपी पर साधा निशाना
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे हैं। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।

मुस्लिम कार्ड पर बोलते हुए कहा कि जो लोग हिंदू व मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपनी परिवारीजनों की शादी मुस्लिमों के घर करवाते हैं। इसमें उदाहरण के नाम पर आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं।
विज्ञापन


कहा इन लोगों ने अपने परिवार के लोगों की शादी मुस्लिमों के घर करवाई है। सुहैलदेव बुधवार को पिसावां इलाके के आयोजित कई सभाओं में बोल रहे थे। उन्होंने चौकनिया, अमीननगर, कुईयाखेरा, कप्सा, शिवराजपुर गांवों में आयोजित सभा में कहा कि हम यहां पर शोषितों के अधिकार को लेकर आए हैं।

मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा। लेकिन अब तक नहीं मिला। मैं अति पिछड़ों की भी लड़ाई लड़ रहा हूं। सत्ता का स्वाद चखने नहीं आया हूं। अब मेरा मन ऊब गया है।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे। लेकिन अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें