फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों ने दो ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

सरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। परिवारीजनों का आरोप है कि युवक न तो बिजली कर्मचारी था और न ही इलेक्ट्रीशियन। बावजूद इसके दो लोगों पर युवक को जबरन बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया।

जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। रामपुर कलां के ग्राम तिवारीपुर दहैया निवासी अखिलेश कुमार (20) गुरुवार शाम मिश्रापुर गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर तार दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक आग का गोला बनकर खंभे से नीचे गिरा। स्पार्किंग की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जब तक लोग उसकी मदद करते, तब तक झुलसकर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रापुर निवासी राकेश कुमार व काली चरन गुरुवार को घर आए थे और अखिलेश को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसे जबरन खंभे पर चढ़ा दिया। जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सीओ उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में राकेश कुमार व कालीचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें