फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही घाघरा, तटीय इलाकों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी का रौद्ररूप देखकर आसपास के लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर कर रहे कूच
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। जिले के गांजरी इलाके में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं नदी द्वारा तटीय इलाके का कटान भी जारी है। इससे तटीय क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति है। नदी का रौद्ररूप देखकर स्थानीय नागरिक सुरक्षित ठिकानों की ओर कूच कर रहे हैं।

उधर शारदा व घाघरा बैराजों से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे आने वाले दिनों में भी जलस्तर में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। रेउसा इलाके में घाघरा नदी चौकीदार पुरवा, मरेली, नगीना पुरवा, परमेश्वर पुरवा, कोनी आदि गांवों के निकट कटान कर रही है।
विज्ञापन


वहीं नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीती रात नदी ने करीब 35 बीघा खेती की जमीन को निगल लिया है। नदी के जलस्तर में इस कदर बढ़ोत्तरी हो रही है कि पानी किनारों से करीब दो फीट नीचे आकर ठहर गया है।

इससे लग रहा है कि अगर बैराजों से पानी और छोड़ा गया, तो बहुत जल्द ही बाढ़ वाले हालात पैदा हो जाएंगे। कटान व बाढ़ के संदेह को लेकर तटीय क्षेत्र के बाशिंदे तेजी से सुरक्षित ठिकानों का रुख कर रहे हैं। गुरुवार को भी परिवारों का सड़कों की तरफ जाना जारी थे।

सड़क के किनारे पहुंचकर पीड़ित परिवार झोपड़ी डालकर रहने का बंदोबस्त कर रहे हैं। उधर गुरुवार को शारदा व घाघरा बैराजों से 163604 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी की मात्रा काफी बताई जा रही है।

जानकारों का कहना है कि नदी लबालब भरी है, ऐसे में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नदी के जलस्तर में और इजाफा करेगा। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बैराजों से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

बैराजों से छोड़ा गया पानी
घाघरा 95457 क्यूसेक
शारदा 68147 क्यूसेक
बनबसा 53540 क्यूसेक

जलस्तर पर रखी जा रही नजर
घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ते ही मदद की जाएगी।
-शशिभूषण राय, एसडीएम

विधायक ने तटीय इलाके का दौरा कर देखा हाल
सीतापुर। शारदा व घाघरा नदी द्वारा तटीय इलाके में कटान करने की सूचना पाकर गुरुवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी तटीय इलाके में पहुंचे। उन्होंने कटान व बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा किया और पीड़ितों का दर्द जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि कटान की रोकथाम को लेकर सिंचाई विभाग और प्रशासन के अफसर तालमेल बनाकर तेजी के साथ काम करें। अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात कैंप करके पीड़ितों की बातों को सुनें और कटान रोकने और राहत कार्य में तेजी लाने को लेकर काम करें।

विधायक ने खमरिया, काशीपुर मल्लापुर क्षेत्र में जाकर शारदा व घाघरा के बहाव को देखा। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि नदियां तेजी के साथ कटान कर रही हैं, जिससे सभी भयभीत हैं। इस पर विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है।

इस बार स्टड बनाने का काम चल रहा है। जिससे काफी हद तक रोकथाम हुई है। आने वाले दिनों में खमरिया सहित क्षेत्र के गांवों को पूर्ण रूप से बाढ़ से बचाने को लेकर तटबंध बनाने का काम किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री भी बहुत गंभीर है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपने क्षेत्र में बाढ़ की कटान व उसकी रोकथाम एवं राहत कार्यों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान अशोक बाजपेई, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें