फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर कानूनगो व लेखपाल को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर कानूनगो व लेखपाल को फटकार
विज्ञापन


सीतापुर/रेउसा। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल मंगलवार को ब्लॉक रेउसा के गौलोक कोडर व तम्बौर के काशीपुर पहुंचा।

दल ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं जानीं। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा न मिलने और पुनर्स्थापित वाली जगह पर जरूरी सुविधाएं नदारद देख अफसरों ने कानूनगो व लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई।

सहायक निदेशक आरबी कौल, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार, लाइजन अधिकारी व अधीक्षण अभियंता सिंचाई एके सिंह का तीन सदस्यीय केंद्रीय दल सबसे पहले ब्लॉक रेउसा की बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत गौलोक कोडर पहुंचा।
विज्ञापन


कटान से बेघर हुए वाले दुर्गापुरवा के रामपाल, राम सिंह व गंगाराम और गोड़ियनपुरवा के हरिलाल व रामऔतार ने बताया कि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

इस पर केंद्रीय दल के अधिकारियों ने क्षेत्रीय कानूनगो शिव कुमार व लेखपाल सदानंद से पूछा कि सरकार ने पैसा भेज दिया तो इन्हें क्यों मिला। इस पर वह बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन


अफसरों ने दोनों को जमकर फटकारा लगाई। इसके बाद अफसरों ने दूलामऊ के पास पुनर्विस्थापित किए गए कटान पीड़ितों का हाल देखा।

वहां प्रकाश, पेयजल व रास्ते की बदहाल व्यवस्था देख केंद्रीय दल ने नाराजगी जताई। इसके बाद ब्लॉक तंबौर में काशीपुर गांव के पास कटान का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि केंद्रीय दल अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें