पीएचसी में दवा की कमी पर भड़के सीएमओ
सरैंया में औचक निरीक्षण में मिली खामी
सीतापुर। सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने मंगलवार को जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी मिली। सीएमओ सबसे पहले खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को देखा, जिसके बाद सरैंया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर दवाओं की कमी मिली। इसको लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने दवाओं की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। इसकेे बाद वह सिधौली क्षेत्र के भंडिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।