फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव थाने के आठ पुलिस कर्मियों समेत 91 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली परिसर में प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज क? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को हरगांव थाने के आठ पुलिस कर्मियों समेत 91 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे अधिक एपीटीसी में ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 531 हो गई है। दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया हैं। अब कोई इलाका ऐसा नहीं बचा है, जहां पर कोरोना मरीज न हो। बुधवार को हरगांव थाने के पुलिसकर्मियों की जांच की गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इन पुलिसकर्मियों में थाने का ड्राइवर भी शामिल है। इन सभी को क्वारंटीन करा दिया गया हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे अधिक प्रभावित शहर का एपीटीसी हो गया है। एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 52 ट्रेनी पुलिसकर्मी बुधवार को और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को एपीटीसी में ही क्वारंटीन करा दिया गया हैं। इनकी बैरक को सैनिटाइज कराया जा रहा हैं।
इसके अलावा शहर में कोटरा मंदिर निवासी एक युवक, बैजनाथ कॉलोनी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला व दो युवक शामिल हैं। आदर्श नगर में एक युवक पॉजिटिव आया है। मन्नी चौराहा में एक ही घर की दो महिलाएं संक्रमित हुई हैं। इसी मोहल्ले की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। सिविल लाइन का एक युवक, तंबौर व हाजीपुर का एक-एक युवक, बिसवां ब्लॉक का एक युवक, बिसवां कोतवाली के दो, सरावंगीटोला का एक युवक, हाजीपुर की एक महिला, बिसवां की एक और महिला, कोतवाली और बिसवां का एक-एक युवक, महोली के सपतापुर की एक महिला, रामपुर मथुरा सीएचसी का एक कर्मचारी, शहर के पांडेयनगर का एक युवक, सांडा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद के भट्ठा मोहल्ले का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इससे पहले मोहल्ला कैथी टोला में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चौकीदार, मोहल्ला कुरैशी टोला मोतीपुर चौराहे का युवक संक्रमित पाया जा चुका है। ऐलिया ब्लॉक में डाटा ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मी संक्रमित मिला है।
जिले में एक साथ 91 केेस मिलने के बाद अब कोरोना के 531 मरीज हो गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
दो नए हॉटस्पॉट बने
डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को दो इलाके हॉटस्पॉट घोषित कर दिए हैं। यहां पर कोरोना मरीज मिले है। बताया कि महमूदाबाद तहसील का मोहल्ला कुरेशी व कैथीटोला को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
छह हॉटस्पॉट हुए और मुक्त
डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद जिले के छह हॉटस्पॉट मुक्त कर दिए गए हैं। बताया कि सिधौली तहसील का मोहल्ला तेरवा, सिधौली तहसील का ग्राम पट्टी, सदर तहसील का मोहल्ला सिविल लाइन, सदर तहसील का मोहल्ला नई बस्ती, बिसवां तहसील का मोहल्ला मगरहिया व बिसवां तहसील का मोहल्ला पठानी टोला को हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया है। यहां पर की गई सख्ती हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें