फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिषारण्य के विकास के लिए मिले 90 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद की ओर से तीर्थ के विकास व पर्यटन अवस्थापना योजनाओं के लिए एकमुश्त 90 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।इनमें नैमिष तीर्थ से जुड़े धार्मिक स्थलों के अलावा जनपद के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास के लिए धनराशि जारी की गई है। नैमिषारण्य के विकास को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, मुकुल सिंघल ने बताया कि 2025-26 के वार्षिक बजट के तहत नैमिषारण्य विकास परियोजना के लिए कुल 90.30 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन

इस राशि से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं और आध्यात्मिक स्थलों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें गोमती राजघाट पर अवस्थापना सुविधाओं एवं पार्किंग निम्न के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये, लखनऊ सीतापुर मार्ग पर पौराणिक द्वार बनाने के लिए चार करोड़ रुपये, कॉरिडोर निर्माण के लिए बीस करोड़, ललिता देवी मंदिर से कालीपीठ चौक होते हुए राजघाट तक कॉरिडोर निर्माण के लिए बीस करोड़ रुपये, पर्यटन सुविधा केंद्र एवं नैमिष मिश्रिख के चौराहों के विकास के लिए तीन तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं गोला बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। मुल्ला भीरी मंदिर का भी विकास किया जाएगा। श्री नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन के निर्माण एवं अन्य अवस्थापना सुविधा के लिए तीन करोड़ रुपये, ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक नाले के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें