फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 88 ग्राम पंचायतों के होंगे अपने पंचायत सचिवालय

Sun, 31 Dec 2023 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की 88 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का हर काम गांव में ही होगा। इसके लिए यहां पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती हो गई है। बावजूद इसके तमाम ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय न बनाए जाने से उनके बैठने और ग्रामीणों के कार्य होने में दिक्कत हो रही है। पंचायत राज विभाग की ओर से 88 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया जाएगा। इसमें जन सुविधा केंद्र भी संचालित होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे। लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। इसमें बच्चों के पढ़ने के लिए कॉमिक्स, परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें और समाचार पत्र सुलभ रहेगा। कम्प्यूटर की सुविधा रहेगी। जिससे पंचायत सहायक की ओर से ग्रामीणों को जरूरी जानकारी देने के साथ अन्य कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज योजना के जिला प्रबंधक शशीकांत दीक्षित का कहना है कि 88 ग्राम पंचायतों में सभी सुविधाओं से युक्त पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें