फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 84 कोसी परिक्रमा में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की मौत

Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से पहुंचे एक श्रद्धालु की रविवार को मौत हो गई। हरदोई जिले के कोथावां में तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा निवासी रमाकांत गुप्ता (32) अपने 100 साथियों के साथ 27 फरवरी को 84 कोसी परिक्रमा के लिए शनिवार को सीतापुर पहुंचे थे। रमाकांत नैमिषारण्य से परिक्रमा के पहले पड़ाव कोरौना पहुंचे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को नहीं दी।

जब परिक्रमा हरदोई के हरैया पड़ाव पहुंची तो हालत बिगड़ने लगी। कोथावां पहुंचने पर हालत काफी गंभीर हो गई। साथियों ने रमाकांत को सीएचसी कोथावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस व साथियों ने परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक विधिक कार्रवाई के बाद शव घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें