फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की चपेट में शहर, पूरे दिन सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मिनट का सफर 40 मिनट में हुआ पूरा
विज्ञापन

सीतापुर। शहर का जाम का झाम दिन प्रतिदिन नासूर बनता जा रहा है। सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर हर आधे घंटे पर जाम लगता रहा, खुलता रहा। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। जिस जगह की दूरी 20 मिनट में तय होनी चाहिए थी। वह 40 मिनट में पूरी हुई।

यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में बेबस नजर आई। इससे शहर के अंदर से गुजर रहे राहगीरों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ीं। शहर के अंदर जाम की समस्या दूर होने के बजाए दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को हालात बहुत ही खराब रहे। जिला अस्पताल मार्ग की अगर बात की जाए तो यहां की स्थिति बहुत ही खराब थी।
विज्ञापन


कोतवाली चौराहे से अस्पताल जाने वाले मार्ग और लालबाग चौराहे से पुराने सीतापुर जाने वाला मार्ग पर चारों तरफ वाहनों की कतारें ही दिखाई दे रहीं थीं। इससे जिला अस्पताल आने वाले लोग इस जाम में फंसे हुए थे। कोई पैदल निकलने का प्रयास करता रहा तो कोई तेज हॉर्न बजाकर वाहन से पास मांगता दिखा।

लेकिन जाम इस कदर लगा था कि वाहन थोड़ा बहुत आगे बढ़ते फिर रुक जाते। करीब आधा घंटे बाद जाम खुला तो वाहन की कतारें समाप्त हुईं। उसके बाद फिर से यही हालात उत्पन्न हो गए। दिनभर जाम खुलता, फिर लग जाता। इस जाम के झाम से राहगीर जूझते रहे।

कुछ ऐसा ही हाल मेन जीटी रोड का रहा। चुंगी चौकी से जाम की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे यह कैंची पुल तक पहुंच गई। पुल पर बहुत जाम लगा रहा। वहीं आंख अस्पताल मार्ग भी काफी व्यस्त रहा। इस मार्ग पर कई बड़े प्रतिष्ठान होने की वजह से लोग जाम में फंसे रहे।

एंबुलेंस फंसी
समय : दोपहर करीब 12 बजे। जिला अस्पताल मार्ग पर चारों तरफ जाम लग चुका था। हर तरफ से वाहनों के हॉर्न का शोरशराबा था। इस दौरान एक एंबुलेंस जिला अस्पताल आ रही थी जो कि गेट के सामने जाम में फंस गई।

एंबुलेंस बराबर हॉर्न दे रही थी लेकिन उसे जाम से निकलकर अस्पताल के अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। करीब 20 मिनट तक जाम में फंसने के बाद यह एंबुलेंस जैसे-तैसे जिला अस्पताल के अंदर प्रवेश कर पाई।
विज्ञापन


दूर होगी समस्या
शहर में जिन स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहां पर यातायात पुलिस के सिपाही तैनात किए जाएंगे। शहर में जाम की समस्या प्राथमिकता से दूर की जाएगी।
-एलआर कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें