फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी लौकिया में 200 बीघा जमीन पर गौशाला निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सेवता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देशी लौकिया में गोशाला बनेगी। यह निर्माण दो सौ बीघा जमीन पर होगा। रविवार को विधायक ज्ञान तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण संग भूमि पूजन किया। विधायक तिवारी ने कहा कि देश व किसानों की आर्थिक स्थित को मजबूत करने में गोशालाओं का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है, इसीलिए इस गोशाला को रोजगारपरक बनाया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार का प्रयास किसानों की आय दोगुना करने का है। गोशाला का निर्माण भी किसानों के हित में सरकार का एक अहम फैसला है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि गोशाला के कार्य में प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मिलेगी। उन्होंने कहा गाय की सेवा हम सबका धर्म है। गाय सेवा हम सबको करनी चाहिए। यह जनहित का मुद्दा है, इसमें जागरूकता और हम सबकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी निर्धारित होनी चाहिए।


विधायक ने लोगों से अपील की वह आरी वाले तार अपने खेतों से हटा लें, जिससे कि मवेशियों को घायल न होना पड़े। उन्होंने कहा गाय हमारी माता है और इसकी रक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा कि ग्राम देशी लोकिया में गोशाला का निर्माण मनरेगा से कराया जाएगा, साथ ही ग्राम सभा, ब्लॉक स्तर से जो भी गौशाला निर्माण में जरूरत होगी, उसे पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी मौर्य, रामस्वरूप भार्गव, विक्कू अवस्थी, अशोक बाजपेई आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें