फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, किसान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने क्रय केंद्रों का किया मुआयना
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्र प्रभारी अपने केंद्र पर किसानों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा सुनिश्चित करें। धान खरीद में जरा भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सरकार के निर्देशानुसार सौ क्विंटल तक धान खरीद के लिए सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।

अब केन्द्र प्रभारी सीधे पंजीकरण कर किसानों का धान खरीदना सुनिश्चित करें। यह बातें एसडीएम ने सोमवार को मंडी परिसर में स्थापित विपणन शाखा महमूदाबाद व पहला तथा आवश्यक वस्तु निगम एवं साधन सहकारी समिति के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कही।
विज्ञापन


एसडीएम संतोष राय ने सोमवार को गल्ला मण्डी में स्थापित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा देखकर तत्काल मण्डी निरीक्षक को निर्देशित किया कि मण्डी में आने वाले किसानों को क्रय केन्द्रों पर भेजें। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से पंजीकरण व्यवस्था के बारे में जानकारी चाही।

विपणन शाखा महमूदाबाद के प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि मण्डी के बाहर पंजीकरण की व्यवस्था है। जिस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि वह क्रय केन्द्र पर ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और किसानों का पंजीकरण करवाएं। आवश्यक वस्तु निगम के केन्द्र प्रभारी मेंहदी हसन उपस्थित नहीं थे। सहायक ने एसडीएम को बताया कि वह दो बजे तक आएंगे, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी दस बजे तक क्रय केन्द्र पर पहुंचकर धान खरीद शुरू करें। यहां पर एसडीएम ने धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने एमओ यशवंत कुमार के साथ विकास खण्ड रामपुर मथुरा के पारा नगरा धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें