फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विकास किशोर ने रविवार को मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग संगठित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि विकास किशोर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी विकास किशोर का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में किशोर ने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरी ताकत के साथ जुटना है।

पहली बार अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीतापुर जिले के प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग के लोगों को राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होना है।
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल भार्गव ने कहा कि जल्द ही मंडलों की बैठकें मंडलवार आयोजित की जाएंगी एवं मोर्चे का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रमों में सहभागिता करने को कहा। इस मौके पर मुकेश कुमार, आकाश वर्मा, रामलखन, शंकर दयाल, रामलोटन, लालजी, श्यामू, सियाराम रावत, रवींद्र कुमार, अनूप राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें