फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन की दुकान से 80 हजार का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत काटकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात एक दुकान से हजारों का माल पार कर दिया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

कस्बे के मोहल्ला विवेक नगर निवासी महेंद्र कुमार ने कस्बे में माल गोदाम के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बर्तनों की दुकान खोल रखी है। रविवार को वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। इसके बाद रात में किसी पहर में चोरों ने दुकान की छत को काट दिया। जिसके बाद वे दुकान में रखे पीतल व तांबे के बर्तन समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब दुकान स्वामी, दुकान पर पहुंचा। तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें