फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाई
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

ग्राम देवगवां निवासी राजू की पत्नी देवकी (22) ने कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। उसके गले में साड़ी का बना फंदा कसा हुआ था।

मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देवकी के पिता महोली के ग्राम पखरपुर निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि छह माह पूर्व उसने अपनी पुत्री का विवाह पिसावां निवासी राजू के साथ किया था।
विज्ञापन


इधर दो माह से ससुराल पक्ष दहेज में सोने की चेन व मोटर साइकिल की मांग करने लगा। लगातार मांगों से परेशान होकर मायके पक्ष ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जता दी।

आरोप है कि मांग पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर देवकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए, देवकी के पति समेत सास व ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें