फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ब्लॉकों में बनेंगे 800 एमडीएम शेड, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Thu, 18 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के हर ब्लॉक क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों में मनरेगा व ग्राम निधि से एमडीएम योजना के तहत शेड का निर्माण होगा। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर विभिन्न ब्लॉकों में 800 एमडीएम शेडों का निर्माण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे बच्चे पूरी शुद्धता के साथ एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से बैठकर साफ सफाई के साथ भोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि एमडीएम शेडों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शुद्ध व पौष्टिक भोजन के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान कई बार यह देखने को मिला है कि मिड डे मील शेड न होने से विद्यालयों में खुले स्थान पर भोजन पकाया जाता है। इससे भोजन की शुद्धता व गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। खुले में भोजन बनने से उसमें धूल मिट्टी के कण व आस-पास की गंदगी जाने का भय बना रहता है।
इसके साथ ही कच्ची खाद्य सामग्री, बर्तन आदि भी खुले में कच्ची जमीन पर रखने पड़ते हैं। छात्र छात्राएं भी इधर उधर अलग-अलग स्थानों पर बैठकर भोजन करते हैं। एमडीएम शेड बन जाने से इस तरह की परेशानी दूर हो सकेगी। साथ ही विद्यालय में भी साफ सफाई कायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस ब्लॉक में बनेंगे कितने एमडीएम शेड
ऐलिया- 44
बेहटा- 47
बिसवां- 55
गोंदलामऊ- 45
हरगांव- 41
कसमंडा- 30
खैराबाद- 40
लहरपुर- 37
मछरेहटा- 40
महमूदाबाद- 39
महोली- 38
मिश्रिख- 36
पहला- 43
परसेंडी- 42
पिसावां - 49
रामपुर मथुरा- 45
रेउसा- 49
सकरन- 49
सिधौली- 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें