फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया 8 लाख का माल

Sat, 08 Aug 2015 11:47 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शुक्रवार रात एक घर से जेवर व नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के समय परिवार कमरों में ताला लगा छत पर सो रहा था। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


मिश्रिख मार्ग निवासी सुनील राठौर का परिवार शुक्रवार रात कमरों में ताला लगाकर छत पर सो रहा था। रात में चोरों ने सुनील राठौर, उसके भाई रजनीश तथा मां के कमरों का ताला तोड़ 80 हजार की नगदी, जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान पार कर दिया।

सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें चोरी हो जाने का पता चला। उधर, कस्बे के बाहर नागरिकों ने जेवरों की डिब्बी खाली पड़ी देखी। घटना के संबंध में सुनील राठौर ने बताया कि कमरों में उसकी पत्नी, रजनीश की पत्नी व मां के जेवर रखे हुए थे। इन जेवरों की कीमत ही करीब सात लाख रुपये थी।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान भी खोले हैं। इसलिए माल लाने की खातिर घर में 80 हजार रुपये रखे हुए थे। गृहस्वामी ने इस संबंध में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें