फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 75 हजार चुकाए, धुल गया बकायेदारी का दाग

Mon, 19 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
41 साल बाद निपटा बिल
विज्ञापन

बिसवां के एक उपभोक्ता ने 1986 में बिजली का कनेक्शन लिया था। उसके बाद 41 साल तक कोई बिल अदा नहीं किया। उपभोक्ता का करीब साढ़े छह लाख का बिजली का बिल हो गया। जब बिजली विभाग की टीम पहुंची तो बिल जमा करने में असमर्थता जताई। इस पर उन्हें बिजली बिल राहत योजना का फायदा बताया गया। महज 75 हजार रुपये में बिल निपट गया।


हजारों में निपटी बकायेदारी
कटेसर लहरपुर के एक उपभोक्ता का बिल 3.19 लाख रुपये हो गया था। इस वजह से उसका कनेक्शन काट दिया गया। इससे वह बेहद परेशान था। इधर बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण करवाया तो महज 52 हजार जमा करके अपना बिल समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




सीतापुर। बिजली बिल राहत योजना से उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिल रहा है। लाखों की बकायेदार हजारों में निपट रही है। इसी वजह से एक लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना में पंजीकरण करवाकर इसका लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन

बिसवां के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं का 100 फीसदी ब्याज माफ हो रहा है। मूलधन पर भी छूट मिल रही है। बकायेदारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। महज दो हजार में पंजीकरण करवाकर बकायेदारी आसानी से निपटाई जा सकती है। इसमें एक साथ पूरा पैसा जमा करने की भी कोई बाध्यता नहीं है। इसे आसान किस्तों में जमा किया जा सकता है। दूसरे चरण की योजना 31 जनवरी तक चल रही है। इसमें उपभोक्ता किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें