फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन में बंद नर खोपड़ी का कंकाल मिलने से हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बच्चों के गेंद ढूंढते समय खंडहर से एक नर खोपड़ी का कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। अफरातफरी के बीच पुलिस नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोपड़ी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। नर खोपड़ी का कंकाल बरामद होने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली व नगर के कैथीटोला स्थित कालिका देवी मंदिर के करीब खंडहर है। शनिवार की शाम कुछ बच्चों के खेलते समय गेंद खंडहर में चली गई। बच्चे अपनी गेंद तलाश करने खंडहर में पहुंच गए। इसी दौरान काली पॉलीथिन में एक नर खोपड़ी का कंकाल देख सहमे बच्चों की चीख निकल गई। मोहल्ले वासियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए।

खोपड़ी पॉलीथिन में बंद होने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर मौके की पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बरामद खोपड़ी का कंकाल काफी पुराना लग रहा है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें