फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की सरकार में न्याय पाने को भाजपाई कर रहे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। फिर भी भाजपाइयों को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। अफसरों की लचर कार्यशैली के विरोध में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य साकेत मिश्र की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जिलाधिकारी व सीडीओ कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


कहा कि अफसरों की घूसखोरी की वजह से जिले के किसानों का हक मारा जा रहा है। अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। साकेत मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को रोटी गोदाम से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि जिले में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार फैला है।

मोदी व योगी सरकार की तमाम योजनाएं गरीबों के लिए बनी हुई है। मगर अधिकारी उनका क्रियान्वयन नहीं कर रहे हैं। योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर जनप्रतिनिधि भी शिकायत कर चुके हैं। फिर भी अफसर सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। गांव-गांव शराब की भट्ठियां धधक रही हैं।
विज्ञापन


सरकारी जमीनों पर भ्रष्टाचारियों का कब्जा है। गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग में हर कदम पर घूसखोरी हो रही है। इसकी वजह से गरीब बहुत परेशान हैं। उन्होंने इन सब पर लगाम लगाने के साथ ही भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें