फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मियों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निकायों में हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों का एक बार फिर सत्यापन होगा। यह कार्य शिविर लगाकर किया जाएगा। सत्यापन के बाद पुनर्वास के लिए हर कर्मी को चालीस हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए शासन ने बाकायदा जिले को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



सीतापुर जिले में 11 निकाय हैं, इनमें छह पालिका और पांच पंचायतें शामिल हैं। शहरी इलाकों में बहुतायत की संख्या में सफाई कर्मचारी हाथों से मैला उठाते नजर आए थे। इस प्रथा के खात्मे के लिए शासन ने सफाई कर्मचारियों का सत्यापन कराकर उनके पुनर्वास के प्राविधान के आदेश दिए थे।


इस पर प्रदेश के शहरी निकायों में सफाई कर्मचारियों का सत्यापन कराया गया था। इसके बावजूद अधिकतर निकायों में आज भी हाथ से मैला उठाने के मामले संज्ञान में आए हैं। इसे देखते हुए शासन ने प्रदेश की सभी पालिका और पंचायतों में हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों का सत्यापन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन



साथ ही यह भी कहा कि सत्यापन में चिन्हित सफाई कर्मचारियों को 40-40 हजार रुपये देकर उन्हें पुनर्वासित किया जाएगा। शासन के आदेश पर सीतापुर जिले के सभी निकायों में भी अब हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय नगर निकाय प्रभारी प्रेम प्रकाश ने सभी पालिका और पंचायतों को पत्र भेजकर इनका सत्यापन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें