फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक शिक्षक संघ के दो मंत्री व सह समन्वयक भी रहे चुके सचिन
विज्ञापन

सीतापुर/इमलिया सुल्तानपुर। शहर कोतवाली इलाके में पुलिस लाइन के करीब सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक प्रधानाध्यापक को रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार शहर के गोपाल घाट पर किया गया। जिसमें भारी संख्या में शिक्षा विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे। शहर के मोहल्ला गदियाना में रहने वाले सचिन श्रीवास्तव (46) पुत्र प्रेम किशोर श्रीवास्तव ब्लॉक ऐलिया के प्राथमिक विद्यालय ऐलिया में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात थे।
विज्ञापन


ब्लॉक ऐलिया शिक्षक संघ के वह दो बार मंत्री तथा सह समन्वयक भी रहे हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह बाइक से आनंद नगर में रहने वाली अपनी बहन के यहां जा रहे थे। पुलिस लाइन के करीब लखीमपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक ट्रक उन्हें बाइक समेत रौंदते हुए भाग गया।

इस हादसे में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के गोपालघाट में अंतिम संस्कार के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ऐलिया अश्वनी सिंह, रईस अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, अजय पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें